Wednesday, October 21st, 2026

 मनचले को चप्‍पल से पीटने लगी 'मर्दानी', भीड़ ने भी दिया साथ 

 महोबा 
सरेआम मनचले की इस करतूत पर लड़की का गुस्‍सा भड़क गया। उसने एकबारगी पुलिस बूथ की ओर देखा था। वहां ताला बंद था। इसके बाद लड़की ने पैर से चप्‍पल निकाला और मनचले की पिटाई शुरू कर दी। यूपी के महोबा में एक मनबढ़ मनचले ने पुलिस बूथ के सामने एक लड़की पर न सिर्फ फब्तियां कसीं बल्कि बदनीयती से उसे छूने की कोशिश भी की। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा तो वहां भीड़ जुट गई। कुछ भीड़ में भी कुछ लोगों ने लड़की का साथ देते हुए लात-घूंसे बरसाकर मनचले को सबक सिखाया। 

इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। आसपास जमा लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस बूथ पर ताला क्‍यों बंद था। पुलिस बूथ के सामने छेड़खानी की घटना हुई और वहां कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं था। लोगों के मुताबिक छात्रा रामकथा मार्ग से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। 

बाइक सवार मनचला लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद भी छात्रा ने किसी तरह वहां से निकलने की कोशिश की तो मनचले ने रोडवेज के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। छात्रा को जब कुछ नहीं सूझा तो वो मर्दानी बन गई। उसने चप्पलों से मनचले की पिटाई कर दी। मनचला माफी मांगता रहा लेकिन छात्रा देर तक उसे सबक सिखाती रही। इस बीच वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने भी मनचले पर लात, घूसे, चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। करीब आधे तक तक मनचले की पिटाई होती रही। 
 

 

# मनचले

Source : Agency

पाठको की राय